फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: कांग्रेस ने राजस्थान समेत इन राज्यों में चुनाव समितियों का गठन, मप्र में राजनीतिक मामलों की भी टीम

Sun, 07 Jan 2024 12:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने शनिवार राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने मध्य प्रदेश में राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर एक्टिव हो गई है। लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने चुनाव समितियों का गठन किया है। इसी के साथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने शनिवार राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने मध्य प्रदेश में राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया है। इस प्रस्ताव को काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी भी दे दी है।

समिति में यह सदस्य होंगे शामिल-

विज्ञापन

राजस्थान: गोविंद सिंह डोटासरा (अध्यक्ष), पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सी पी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, मुरारी लाल मीना, अशोक चांदना, नीरज डांगी, जुबैर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, इसी समिति में रोहित बोहरा, इंद्रा मीना, डूंगर राम गेदार, शिमला देवी नायक और ललित यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, सेवा दल के मुख्य आयोजक और प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष समिति के सदस्य भी समिति में शामिल हैं।

केरल: के सुधाकर (अध्यक्ष), एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, वायलार रवि, वीडी सतीशन, के सुरेश, शशि थरूर और मुल्लापल्ली रामचंद्रन जैसे वरिष्ठ नेता समिति में शामिल हैं।

तेलंगाना: ए रेवंत रेड्डी (अध्यक्ष), उप मुख्यमंत्री भट्टिब विक्रमार्क मल्लू, उत्तम कुमार रेड्डी, वी हनुमंत राव समिति में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश: प्रतिभा सिंह (अध्यक्ष), मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल, धनीराम शांडिल और चंदर कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी (अध्यक्ष), पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया समिति में शामिल है। वहीं, राजनीतिक मामलों की समिति का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। पटवारी इस पैनल के संयोजक होंगे। समिति में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुल नाथ शामिल हैं।

छत्तीसगढ़: दीपक बैज (अध्यक्ष), पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के अलावा चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू सदस्य होंगे।

मणिपुर: मेघचंद्र सिंह (अध्यक्ष), पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे।

नागालैंड: एस सुपोंगमेरेन जमीर (अध्यक्ष) 

त्रिपुरा: आशीष कुमार साहा (अध्यक्ष)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें