फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 23 Feb 2023 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सीआर केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा है। त्यागपत्र में केशवन ने कई अहम बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
सीआर केसवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केशवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सीआर केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा है। गुरुवार को दिए अपने इस्तीफे में सीआर केशवन ने लिखा कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केशवन ने लिखा कि इसी वजह से उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पार्टी के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं उठाई और ना ही वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। केशवन ने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह नए रास्ते पर आगे बढ़ें और इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। केशवन ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है। केशवन ने अन्य पार्टी में शामिल होने की बात से फिलहाल इनकार किया है। हालांकि उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आने वाले वक्त में क्या छिपा है। 

सीआर केशवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इस दौरान वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। सीआर केशवन ने सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया और  अपने परदादा सी राजगोपालाचारी के प्रति भी आभार जताया।  
विज्ञापन


पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए सीआर केसवन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए। मैं कांग्रेस में चल रही राजनीति में सहज महसूस नहीं कर रहा था। ऐसे में पार्टी को छोड़ना ही सही था, जो मैंने आज कर दिया। केसवन ने कहा कि जब द्रौपदी मुर्मू जी के नाम का एलान किया गया था, तब एक वरिष्ठ कमेटी सदस्य ने कहा था कि वह दुष्ट दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं। एक अन्य नेता ने कहा था कि किसी भी देश को ऐसा राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए। एक अन्य वरिष्ठ नेता ने सर्जिकल स्ट्राइल के सबूत मांगे, जो कि दिल तोड़ने वाला था। मुझे अहसास हुआ कि मेरा राजनीति का तरीका पार्टी के तरीके के समान नहीं था इसलिए मैं भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हुआ। मुझे लगता है कि मेरा यहां से अब कोई नाता  नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें