फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'अब शतक लगाकर ही मानेंगे', डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने दावे पर कांग्रेस का तंज

Fri, 10 Oct 2025 01:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान तनाव रोकने के बार-बार किए जा रहे दावों पर कांग्रेस ने फिर चुटकी लेते हुए कहा तंज कसा है। जयराम रमेश ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने का दावा करते-करते अब हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है, जल्द ही शतक भी लग जाएगा।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव को खत्म कराने का 50 से ज्यादा बार दावा कर चुके हैं। ये अलग बात है कि भारत सरकार ने हमेशा से ही उनके दावे को निराधार बताया है। अब इसमें ये भी कोई दोहराई नहीं है कि ट्रंप ने जब-जब ऐसा दावा किया है कि भारत में राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है। कारण है कि कांग्रेस ने हमेशा से ही ट्रंप के इन दावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


ऐसे में मामले में चर्चा तेज तब हो गई जब शुक्रवार को कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से तंज कसा। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने का दावा करते हुए अब 'हाफ सेंचुरी' पूरी कर ली है, और ऐसा लगता है कि वे जल्द ही 'शतक' भी पूरा कर लेंगे।

ये भी पढें:- Manipur: 'मणिपुर को तोड़ने के पक्ष में नहीं', कांग्रेस के आरोपों के बीच एनपीपी अध्यक्ष संगमा का बड़ा बयान

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

विज्ञापन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (गुरुवार) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ बातचीत कर रहे थे और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने गाजा में नरसंहार करने वाले इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करना भी नहीं भूला।

जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब्ब के साथ बैठक में एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव यानी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को व्यापार और टैरिफ को ब्रह्मास्त्र की तरह इस्तेमाल कर रोका।

ये भी पढें:- Bihar Polls: बुर्का या पर्दा करने वाली महिलाओं की पहचान कैसे होगी? चुनाव आयोग ने बताई क्या है रणनीति

शतक पूरा करके ही मानेंगे ट्रंप- रमेश
जयराम रमेश ने आगे कहा कि इस बात पर ट्रंप लगातार अड़े हुए हैं, और जिस तरह से वो इसे दोहरा रहे हैं, ऐसा लगता है कि अब शतक भी दूर नहीं। कांग्रेस नेता ने ट्रंप के इस दावे का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने की बात कर रहे हैं। बता दें कि ट्रंप पहले भी संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान यह दावा कर चुके हैं। हालांकि भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम का फैसला दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें