फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं: कांग्रेस 

Tue, 13 Nov 2018 05:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा में दिए बयान कि नोटबंदी के चलते ही मां-बेटे के जमानत पर हैं पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ब्रिटिश काल से ऐसे झूठे मामलों से निपटती रही है। भाजपा ब्रिटिशकाल की तरह ही प्रतिशोध की राजनीति करती है लेकिन हम गीदड़ भभकी से डरने वाले लोग नहीं हैं।  
विज्ञापन

     
प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है पीएम का बयान भद्दा है। नोटबंदी मोदी मेड डिजास्ट था जिसे अकेले वही सही ठहरा रहे हैं। वे नोटबंदी की दुहाई देकर हमारे केस की बात उठाकर अपने घोटाले, कालेधन को सफेद करने की बात छुपा रहे हैं।

वे चुनाव में नेशनल हेराल्ड मामले का उठा रहे हैं लेकिन ये नहीं बता रहे कि नोटबंदी के दौरान को-ऑपरेटिव बैंक में क्या हुआ। कौन से बैंक खाते हैं जिनमें नोटबंदी के कुछ दिन और घंटे पहले करोड़ों जमा हुए। झूठ के शंहशाह ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें