फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'यह पार्टी की राय नहीं', कांग्रेस ने पीएम मोदी की प्रशंसा वाले थरूर के बयान से खुद को अलग किया

Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी सांसद शशि थरूर के उस बयान से पार्टी को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की थी। श्रीनेत ने कहा कि यह थरूर की अपनी राय हो सकती है। यह कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है। 
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत और शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी सांसद शशि थरूर के उस बयान से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पीएम की ऊर्जा, गतिशीलता और लोगों से जुड़ने की उनकी इच्छा भारत के लिए एक बड़ी ताकत है। 

विज्ञापन


जब मीडिया ने कांग्रेस से थरूर की इस टिप्पणी पर सवाल किया, तो पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'यह उनकी अपनी राय हो सकती है, यह कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है। यह कांग्रेस का विचार नहीं है, क्योंकि हमने अपने विचार साक्ष्य और प्रमाण के साथ प्रस्तुत किए हैं।'

मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह असफल: श्रीनेत
पार्टी प्रवक्ता श्रीनेत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिका द्वारा भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक सलाह जारी करना देश को बदनाम करता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए और साथ ही उच्चतम स्तर पर इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह असफल हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: पीएम मोदी की तारीफ को लेकर थरूर ने दी सफाई, कहा- यह भाजपा में शामिल होने का संकेत नहीं

मॉस्को में एक कार्यक्रम में बोलते हुए थरूर ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक पहुंच के संबंध में उनका लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, हित और भारत के लिए खड़े होने का संदेश है।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लिखे लेख में थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की
दरअसल थरूर ने सोमवार को एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लिखे एक लेख में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी नाराज हो सकती है और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार पड़ सकती है।

'यह प्रधानमंत्री की पार्टी में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं'
मंगलवार को उनके उस लेख को लेकर जब सवाल पूछा गया तो कांग्रेस सांसद ने कहा, यह प्रधानमंत्री की पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं है, जैसा कि कुछ लोग दुर्भाग्यवश कह रहे हैं। यह राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय हित और भारत के लिए खड़े होने के लिए एक बयान है, जो मेरे विचार से मूल रूप से यही कारण है कि मैं संयुक्त राष्ट्र में 25 साल की सेवा के बाद भारत वापस आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'प्रत्येक गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा हो', गृह मंत्री शाह ने दिया सुझाव

थरूर ने कहा, भारत की सेवा करने का अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लेख ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लिखा गया था। थरूर ने बताया, लोग हमेशा इन सब बातों को आज की खबरों के संदर्भ में देखते हैं। यह एक ऐसा लेख है जिसमें मैंने इस संपर्क अभियान की सफलता का वर्णन किया है, जिसने अन्य बातों के अलावा, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मामले में सभी दलों की एकता का प्रतीक है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें