कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस ने निशानेबाज वर्तिका सिंह के आरोपों को लेकर सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से इस्तीफा मांगा। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ईरानी पर लगे आरोप गंभीर हैं। पीएम मोदी को मामले में न्यायिक जांच का आदेश देना चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए स्मृति ईरानी व दो अन्य लोगों ने उनसे रिश्वत मांगी थी।
सुरजेवाला ने कहा, स्मृति ईरानी इस्तीफा देकर निष्पक्ष जांच के लिए सामने क्यों नहीं आती। हमें नहीं पता कि इसकी सच्चाई क्या है, लेकिन जांच होने तक उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री न्यायिक जांच का आदेश दें और छह महीने में रिपोर्ट आ जाए। दोषी हैं तो स्मृति ईरानी को सजा दीजिए, दोषी नहीं हैं तो जो गलत हैं, उसे सजा दीजिए और स्मृति ईरानी जी को वापस मंत्री बना दीजिए।