फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in India: कांग्रेस की मांग, निजी सेक्टर में न हो 6 महीने तक छंटनी

Mon, 30 Mar 2020 06:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कांग्रेस की मांग - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस प्रकोप और लॉकडाउन के बीच कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि निजी सेक्टर में कर्मचारियों की छंटनी न हो इसके लिए केंद्र सरकार एक कानून लेकर आए। कांग्रेस ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन को देखते हुए अगस्त तक किसी भी निजी सेक्टर के कर्मचारी की नौकरी नहीं जानी चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को एमएसएमई सेक्टर कर्मचारियों का 70 फीसदी वेतन खर्च वहन करना चाहिए व मार्च से मई तक तीन महीने का वेतन भी देना चाहिए।         

उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त करीब 4.25 करोड़ एएसएमई हैं और जीडीपी में इनका योगदान 29 फीसदी है जो करीब 61 लाख करोड़ होता है। 

साथ ही वल्लभ ने कहा कि ट्रक ड्राइवरों, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उन्हें भी इस मुश्किल वक्त में मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ट्रांसपोर्टरों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए तीन महीने के वेतन जितनी मदद देनी चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश में करीब 30 लाख ट्रक ड्राइवर हैं और इससे करीब 25 हजार करोड़ रुपये का बोझ आएगा। ऐसा करने से जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी निर्बाध रूप से जारी रहेगी।  

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून पास करना चाहिए जिससे निजी कंपनियां छह महीने तक कर्मचारी को नौकरी से न निकाल सके। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट वेतन संरचना में 15 फीसदी कर्मचारी बेहद कम वेतन पाते हैं, ऐसे में सरकार को उन्हें आधी सैलरी देनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें