फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: बेरोजगारी पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- रोजगार के लिए युवा जा रहे विदेश, सरकार भटका रही ध्यान

Wed, 19 Feb 2025 05:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि आज युवा बेरोजगारी से हताश और निराश हैं। हालात इतने खराब हैं कि लाखों युवा विदेशों में जाकर रोजगार ढूंढने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी सरकार रोजगार सृजन की बजाय लगातार देश का ध्यान भटकाने में जुटी रहती है। मोदी सरकार का पूरा ध्यान अपने कुछ चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने पर है। 
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने अब बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दावा किया कि देश में स्थिति इतनी खराब है कि युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाने को मजबूर हैं। जबकि मोदी सरकार लगातार देश का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इसमें मर्सर-मेटल के इंडियाज ग्रेजुएट स्किल इंडेक्स 2025 के हवाले से कहा गया कि देश में केवल 42.6 फीसदी स्नातक ही रोजगार के लिए योग्य हैं। जबकि 57.4 फीसदी को काम ही नहीं मिल पाया है। जयराम रमेश ने लिखा कि आज युवा बेरोजगारी से हताश और निराश हैं। हालात इतने खराब हैं कि लाखों युवा विदेशों में जाकर रोजगार ढूंढने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी सरकार रोजगार सृजन की बजाय लगातार देश का ध्यान भटकाने में जुटी रहती है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के भयावह आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 57.4 प्रतिशत ग्रेजुएट बेरोज़गार हैं, क्योंकि डिग्री और कौशल में अंतर मानते हुए प्राइवेट कंपनियां व उद्योग उन्हें रोजगार के योग्य नहीं मान रहे। जबकि मोदी सरकार का पूरा ध्यान अपने कुछ चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने पर है, जिस कारण भारत में आधे से ज्यादा युवा नौकरी पाने में नाकाम रहते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन अगर वे ही बेरोजगार रहेंगे, तो विकास कैसा?
विज्ञापन


सरकार जवाब दे कि शिक्षा प्रणाली को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप क्यों नहीं बदला गया?  कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में कब लाया जाएगा?   डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार की रणनीति क्या है?

महंगाई पर भी केंद्र पर साधा था निशाना
पहले भी कांग्रेस अर्थव्यवस्था संभालने के तरीके और बढ़ती बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार पर हमला करती रही है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए जीवन को को बहुत कठिन कर दिया है। देश को अब ऐसे बजट की जरूरत है जो बढ़ती महंगाई से राहत दे। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में महंगाई ने आम लोगों की जेबें खाली कर दीं। 

विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें