फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनादेश की चोरी के आरोप पर बोले जेटली- कांग्रेस को शिकायत करने की आदत

Tue, 14 Mar 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : file photo
विज्ञापन
गोवा में बीजेपी के सरकार बनाने पर कांग्रेस के जनादेश की चोरी के आरोप पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि कांग्रेस को शिकायत करने की आदत ज्यादा है। कांग्रेस ने भाजपा पर जनादेश चुराने का आरोप लगाया और सुप्रीम कोर्ट में भी बेवजह याचिका दायर की, जिसका परिणाम सबके सामने है। 
विज्ञापन


जेटली ने लिखा कि गोवा की राज्यपाल के पास एक ही दावा पहुंचा था, जिसमें 40 में से  21 विधायकों ने परिकर जी को अपना नेता चुना। कांग्रेस के 17 विधायक होते हुए भी उन्होंने कोई दावा ही पेश नहीं किया था। वित्त मंत्री ने आगे लिखा, 'गोवा में स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था, इसलिए भाजपा ने सभी दलों से बात करके चुनाव बाद गठबंधन किया है।'  Congress complains a bit too much. It accused BJP of ‘stealing’ mandate in Goa. It unsuccessfully petitioned before SC: Arun Jaitley — ANI (@ANI_news) March 14, 2017
विज्ञापन

Goa produced an inconclusive verdict. There was a hung assembly,obviously post-poll alliances will be formed:Arun Jaitley on FB (file pic) pic.twitter.com/yasVzIYNoR — ANI (@ANI_news) March 14, 2017
Governor in Goa had only one claim of 21 MLAs out of 40 with Parrikar ji as leader. 17 MLAs of Congress did not even make a claim:A Jaitley — ANI (@ANI_news) March 14, 2017

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के वकील से पूछे ये सात सवाल

सांकेतिक चित्र
आपको बता दें कि मनोहर परिकर को राज्यपाल की ओर से भेजे गए सरकार गठन के निमंत्रण के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कांग्रेस के वकील से सात सवाल भी पूछे। ​

सुप्रीम कोर्ट के सवाल और कांग्रेस का जवाब

1.सुप्रीम कोर्ट  :  कांग्रेस से पूछा कि क्या आपने अपने विधायकों की लिस्ट गवर्नर को सौंपी थी? आपके नंबर कहां हैं?
कांग्रेस : बीजेपी को कम सीट मिलने के बाद भी सरकार बनाने के लिए कहना संविधान के नियमों के खिलाफ है। 

2. सुप्रीम कोर्ट  : अगर आपके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या थी तो आपने हलफनामा पेश क्यों नहीं किया ?
कांग्रेस  :  कांग्रेस बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को इस मामले में सबसे बड़ी पार्टी से चर्चा करनी चाहिए थी। 

3. सुप्रीम कोर्ट  : आपके पास विधायकों की संख्या अधिक है,  तो आपने राज्यपाल के पास इसकी सूची क्यों नहीं दी और न ही याचिका में इस बात का जिक्र किया?
कांग्रेस  :  राज्‍यपाल को कांग्रेस विधायक दल के नेता को फोन पर 'संख्‍या' के बारे में  बात करनी चाहिए थी
विज्ञापन

'उस वक्त आप कहां थे जब मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा किया'

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : file photo
4. सुप्रीम कोर्ट  :  उस वक्त आप कहां थे जब मनोहर पर्रिकर ने सरकार बनाने का दावा किया?
कांग्रेस  :  बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्‍या है तो आज ही सदन में शक्ति परीक्षण करा लें।

5. सुप्रीम कोर्ट  : आपके पास बहुमत था तो राज्‍यपाल आवास पर धरना देते।
कांग्रेस  :  गवर्नर ने सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार गठन पर पार्टी की राय नहीं ली।

6.सुप्रीम कोर्ट :  अगर आप पहले गवर्नर के पास अपने विधायकों के साथ जाते और फिर यहां आते तो हमारे लिए फैसला लेना आसान होता।
कांग्रेस  : राज्‍यपाल का ये फैसला अवैध है।

7. सुप्रीम कोर्ट  : शपथ ग्रहण पर क्यों रोक लगाएं ? 
कांग्रेस  : बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें