बता दें कि पार्टी ने महज 21 प्रत्याशियों की लिस्ट अब तक जारी की है, जबकि महागठबंधन (राजद ,कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के गठजोड़) में उसके हिस्से में 70 सीटें आई हैं। यानी पार्टी को 49 सीट पर उम्मीदवार की घोषणा करना बाकी है। पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर का कहना है कि 'हमारी पार्टी कोई एक आदमी की पार्टी नहीं है। हमारे यहां एक प्रक्रिया का पालन होता है। 14 अक्तूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी जिसके बाद दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों की घोषणा होगी।'
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है।