फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने तय किए 40 और नाम, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Wed, 20 Mar 2024 07:36 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों पर चर्चा होगी। मंगलवार को हुई बैठक में केवल 40 सीटों पर उम्मीदवार तय हुए, जिनकी सूची आज जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Congress - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज फिर बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर दोबारा विचार-विमर्श होगा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मंथन में जुटी कांग्रेस की सीईसी ने मंगलवार को 11 राज्यों की करीब 85 लोकसभा सीटों पर चर्चा की, लेकिन केवल 40 सीटों पर ही बात बन पाई। पार्टी इन नामों की घोषणा आज कर सकती है।

विज्ञापन


यह कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची होगी। अब तक कांग्रेस पार्टी दो चरणों में 82 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी ने 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।  

केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज दोबारा मध्य प्रदेश की 15, राजस्थान की 15 और गुजरात की 15 सीटों पर मंथन करेगी। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम की विधानसभा सीटों को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें सिक्किम विधानसभा की 18 सीटों पर बात बन गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी ने बंगाल से कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के टिकट पर भी सहमति बना ली है।
विज्ञापन


अब तक 82 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
मंगलवार की बैठक में पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उम्मीदवारों को लेकर भी केंद्रीय चुनाव समिति ने आरंभिक चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें