फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'कांग्रेस के 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान की नई तारीख का एलान, अमित शाह से मांगेंगे इस्तीफा

Sun, 29 Dec 2024 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस अभियान का एलान कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान किया गया था, लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते सात दिन के शोक के कारण इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था। 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि उनकी पार्टी जय बापू, जय भीम और जय संविधान अभियान 3 जनवरी के बाद शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि बीते दिनों अमित शाह ने संसद में अपने भाषण के दौरान डॉ. आंबेडकर का अपमान किया। गौरतलब है कि इस अभियान का एलान कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान किया गया था, लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते सात दिन के शोक के कारण इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था। 
विज्ञापन


'पूरे साल चलेगा अभियान'
जयराम रमेश ने कहा कि 'बेलगावी में इस अभियान का एलान किया गया था, लेकिन मनमोहन सिंह के निधन के चलते सात दिन के शोक के चलते इसे 3 जनवरी 2025 तक रोक दिया गया है। अभियान के तहत पार्टी रैलियां आयोजित करेगी। 26 जनवरी 2025 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जन्मस्थान पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2026 तक देशभर में संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा निकाली जाएगी। हमारी मांग है कि गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगे और इस्तीफा दें।'

बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में अपने भाषण में अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस के लोग इन दिनों आंबेडकर का इतना नाम लेते हैं, अगर उन्होंने इतना नाम भगवान का लिया होता तो उन्हें स्वर्ग मिल जाता। कांग्रेस ने इसे डॉ. आंबेडकर का अपमान बताया और इस मुद्दे पर अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


मनमोहन सिंह को लेकर भाजपा को घेरा
भाजपा नेताओं द्वारा मनमोहन सिंह की खूब तारीफ किए जाने पर जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ने हमेशा मनमोहन सिंह की आलोचना की। जब वे देश के वित्त मंत्री थे तो उन्होंने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। आज उनकी वजह से ही भारत आर्थिक तौर पर मजबूत स्थिति में है। वे मानवता, शांति और विनम्रता के प्रतीक हैं। उन्होंने देश को नई उम्मीदें दीं। जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं उन्हें मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व से सीखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें