कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने दावा किया कि सभी विपक्षी दलों से भारत बंद के मुद्दे पर बात की गई है और लगभग सभी ने इस बंद में साथ आने का वादा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है, लेकिन वह भी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ है और वह प्रदर्शन में भी शामिल होगी। मायावती की पार्टी का रुख इस मसले पर अभी साफ नहीं है, हालांकि उनका दावा है कि वह भी उनके साथ आएगी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ प्रदर्शन करने पर सहमति दे दी है। अहमद पटेल के मुताबिक कुछ अन्य दलों से उनकी बातचीत अभी भी चल रही है।