फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आईएसआई सर्टिफाइड पार्टी बन चुकी है: कांग्रेस

Sat, 18 Feb 2017 06:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में जिस आईएसआई नेटवर्क का खुलासा हुआ उसके बाद भाजपा आईएसआई सर्टिफाइड पार्टी गई है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के टेलीफोन नेटवर्क में भाजपा, बजरंग दल और विहिप से जुड़े लोग सामने आए हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस सांसद एवं प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हर व्यक्ति से जुड़ी आंतरिक सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। केंद्र सरकार के आंतरिक सुरक्षा में विफल रही है। कांग्रेस यह मुद्दा हर मंच पर उठाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए।

सिंधिया ने कहा कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एटीएस ने आईएसआई नेटवर्क का खुलासा किया है। एटीएस ने 11 लोगों को जासूसी के आरोप में अत्याधुनिक तकनीक से लैस दूरसंचार उपकरणों के साथ पकड़ा है। ये सेना और देश से जुड़ी अन्य सूचनाएं, मूवमेंट, फोटो आदि पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को मुहैया कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा आलोचकों को राष्ट्रविरोधी ठहराती है और राष्ट्रवादी होने का प्रमाणपत्र देती है'

पीएम मोदी - फोटो : file photo
कांग्रेसी नेता ने बताया कि सूचना मिली है कि आईएसआई का नेटवर्क देश के चार बड़े नगरों में 30 एक्सचेंज के माध्यम से चल रहा है। इसमें सबसे बड़ा खुलासा इस बात का हुआ है कि जो लोग पकड़े गए हैं उनका संबंध भाजपा, बजरंग दल और विहिप से है। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज पाटिल और भाजपा नेता विजय वर्गीय के साथ चित्रों में आरोपी साथ खड़े हैं। 11 में तीन शख्स सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े हैं। बजरंग दल से ताल्लुक रखने वाला बलराम सिंह इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था और आईएसआई से विदेशी मुद्रा इसी के माध्यम से आती थी। इसने बजरंग दल के अन्य सदस्यों के नाम पर भी बैंक खाते खोल रखे थे।

सिंधिया का कहना है कि भाजपा अपने आलोचकों को राष्ट्रविरोधी ठहराती है और राष्ट्रवादी होने का प्रमाणपत्र देती है उसकी नाक के नीचे देश में इतना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। न प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकारी खुफिया एजेंसियां जान सकीं। सिमी से जुड़े आतंकी आसानी से जेल से फरार हो जाते हैं।

कश्मीर में मासूमों पर अत्याचार न हो: कांग्रेस
नई दिल्ली। सेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस का कहना है कि देश की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता है। सिंधिया ने कहा कि यह गंभीर मामला है। जो गलत कामों में लिप्त हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि मासूमों पर अत्याचार न हो। उनका कहना है कि एक साल पहले जो घटनाएं कश्मीर में हुई उसमें संयम बरतने की जरूरत थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें