फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का RSS पर आरोप, 'महात्मा गांधी की हत्या वाले दिन बांटी थीं मिठाइयां'

Sat, 27 Aug 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
महात्मा गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप लगाया है कि महात्मा गांधी की हत्या वाले दिन संघ की तरफ से खुश होकर मिठाई बांटी गई थी। कांग्रेस की तरफ से संघ पर यह हमला रिजवान अरशद ने किया है।
विज्ञापन


वह कर्नाटक प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्हें लोकसभा में बेंगलूरू सीट से चुनाव लड़ने का मौका भी मिला था। लेकिन वह बीजेपी नेता पीसी मोहन से हार गए थे।

रिजवान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘यह बात सभी जानते हैं कि महात्मा गांधी की हत्या वाले दिन आरएसएस ने मिठाई बांटी थी। सभी जानते हैं कि नाथूराम गोडसे आरएसएस का मेंबर था।
विज्ञापन


सभी जानते हैं कि वह गांधी जी को पसंद नहीं करता था क्योंकि वह देश को जोड़कर रखना चाहते थे और सभी धर्मों की एकता चाहते थे। वहीं आरएसएस रक्तपात चाहता था। उन्हीं की मानसिकता की वजह से महात्मा गांधी को मारा गया।’
विज्ञापन

राहुल भी लगा चुके हैं आरएसएस पर आरोप

राहुल - फोटो : amarujala
इस बयान के साथ ही रिजवान ने यह भी कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी आरएसएस और उसकी मानसिकता से हमेशा लड़ेगी। उनके मुताबिक, संघ अपनी सहूलियत के हिसाब से काम करता है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल 2014 में महाराष्ट्र के ठाणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आरएसएस के लोगों ने गांधी जी की हत्या कर दी थी और आज उनके लोग (बीजेपी) उनकी बात करते हैं।

जिसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। 2015 में गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ क्रिमिनल केस को खत्म करने की मांग की थी। जिसपर आगामी एक सितंबर को फैसला आना है।

वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा राहुल अपनी अहमियत टिप्पण‌ियों से खुद खत्म कर रहे हैं। बीजेपी ने राहुल से पूछा कि क्‍या राहुल इस बात को स्वीकार करते हैं कि कांग्रेस ही 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीछे है। अगर राहुल के आरोप को सही माना जाए तो इस बात को भी मानना चाहिए की सिख विरोधी दंगों के पीछे कांग्रेसियों का हाथ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें