फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Module Row: मॉड्यूल पर रार के बीच कांग्रेस ने दी चर्चा की चुनौती, AIMIM का तीखा सवाल; BJP ने कही ये बात

Sat, 16 Aug 2025 02:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विशेष मॉड्यूल जारी किया है। इस मॉड्यूल में विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसकी कांग्रेस और AIMIM ने आलोचना की है। भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी के नए मॉडयूल विवाद पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर जारी एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि एनसीईआरटी को भारत-पाकिस्तान विभाजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में आरएसएस का जिक्र करने पर पीएम मोदी को भी घेरा। बता दें कि एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से 12 के लिए विभाजन विभीषिका दिवस पर 14 अगस्त के दिन एक विशेष मॉड्यूल जारी किया था।

विज्ञापन


विभाजन पर चर्चा के लिए चुनौती, पूर्व सीएम के बेटे ने कही ये बात
इस पर उपजे विवाद के बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं एनसीईआरटी को विभाजन पर चर्चा के लिए चुनौती देता हूं। भाजपा के पास एनसीईआरटी है। वे विभाजन के बारे में कुछ नहीं जानते। प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण और उसमें आरएसएस के जिक्र पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक था। ऐसा लग रहा था जैसे यह उनका विदाई भाषण हो। ऐसा लग रहा था कि वह किसी को खुश करने के लिए ऐसा कह रहे हैं।

ओवैसी बोले- विभाजन के बारे में झूठ बोला जाता है, पूछा तीखा सवाल
इसके अलावा हैदराबाद से निर्वाचित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, शम्सुल इस्लाम की किताब 'मुस्लिम्स अगेंस्ट पार्टिशन' को NCERT में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन के बारे में यह झूठ बार-बार बोला जाता है। उस समय 2-3% मुसलमानों को भी वोट देने का अधिकार नहीं था और आज लोग विभाजन के लिए हमें दोषी ठहराते हैं। ओवैसी ने सवाल किया कि विभाजन के लिए हम कैसे जिम्मेदार हैं? जो यहां से भाग गए, वे भाग गए। जो वफादार थे, उन्होंने हिंदुस्तान में ही रहने का फैसला किया। 
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल पर आक्रामक लहजे में कहा कि ऐसी किताब को आग लगा देनी चाहिए। उनके इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं...आखिरी समय में इसे (विभाजन) रोकने की शक्ति किसके पास थी?...दो-राष्ट्र सिद्धांत को हर कोई जानता है, जिसे कांग्रेस और मुहम्मद अली जिन्ना ने लागू किया था। कांग्रेस अभी भी मुस्लिम पहले और भारत के विभाजन की बात करती है।

क्या है एनसीईआरटी का नया मॉड्यूल
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विशेष मॉड्यूल जारी किया है। इस मॉड्यूल में विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस मॉड्यूल को ‘विभाजन के अपराधी’ (Culprits of Partition) शीर्षक दिया गया है और इसे कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए अलग-अलग रूप में तैयार किया गया है। हालांकि, यह किसी भी कक्षा की पाठ्यपुस्तक का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरक शैक्षिक सामग्री के तौर पर पेश किया गया है, जिसे पोस्टर, वाद-विवाद, प्रोजेक्ट्स और चर्चाओं के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाएगा।

तीन प्रमुख जिम्मेदार: जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन

विज्ञापन

एनसीईआरटी द्वारा जारी मॉड्यूल में भारत-पाक विभाजन के लिए तीन प्रमुख शख्सियतों को जिम्मेदार ठहराया गया है- मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन। मॉड्यूल के मुताबिक, जिन्ना ने विभाजन की मांग की, कांग्रेस ने इसे स्वीकार किया और माउंटबेटन ने इसे लागू किया। इसके साथ ही इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू का जुलाई 1947 में दिया गया एक एतिहासिक भाषण भी शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था- "विभाजन बुरा है, लेकिन एकता की कीमत चाहे जो भी हो, गृहयुद्ध की कीमत उससे कहीं ज्यादा होगी।" यह उद्धरण उस समय की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जब देश कठिन फैसलों के मोड़ पर खड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें