फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: जयराम रमेश बोले- मोदी जी चुप्पी तोड़िए, अदाणी की जांच को JPC का गठन करिए

Wed, 22 Mar 2023 12:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने पहले का उदाहरण भी दिया। बोले, 1992 में जेपीसी का गठन हुआ था जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। 2001 में वाजपेयी सरकार के दौरान भी इसका गठन हुआ था। दोनों मामले शेयर बाजार घोटाले से जुड़े थे।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने एक बार फिर से गौतम अदाणी मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के लोग डर रहे हैं कि कहीं JPC का गठन होने से उनकी पोल न खुल जाए। जयराम रमेश ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने जो विशेषज्ञों की समिति बनाई है, वह अदाणी केंद्रित है। वह सिर्फ गौतम अदाणी से सवाल पूछेगी। लेकिन हम अदाणी से नहीं, PM मोदी और सरकार से सवाल करना चाह रहे हैं। हमारे सवाल सिर्फ JPC में ही उठाए जा सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट की समिति में नहीं। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने पहले का उदाहरण भी दिया। बोले, 1992 में जेपीसी का गठन हुआ था जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। 2001 में वाजपेयी सरकार के दौरान भी इसका गठन हुआ था। दोनों मामले शेयर बाजार घोटाले से जुड़े थे। लेकिन यह घोटाला केवल शेयर बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पीएम मोदी और सरकार की नीतियों और इरादों से भी जुड़ा है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि 'अदाणी जी चुप्पी तोड़िए'। हम कह रहे हैं 'मोदी जी चुप्पी तोड़िए।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें