फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LAC Dispute: चीन के देपसांग में शेल्टर बनाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस हमलावर, पीएम मोदी से पूछा ये सवाल

Sat, 03 Dec 2022 06:16 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chinese shelters in Depsang: मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी सेना ने उत्तरी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास शेल्टर बनाए हैं। बताया गया है कि तापमान नियंत्रित करने वाले ये शेल्टर चीनी सैनिकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कठोर ठंड से बचाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने उत्तरी लद्दाख में एलएसी के पास देपसांग इलाके में चीनी सेना के शेल्टर बनाने संबंधी रिपोर्ट के बाद इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. विपक्षी पार्टी ने शनिवार को केंद्र सरकार से पूछा कि सीमा पर अप्रैल 2020 के पहले की यथास्थिति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पिछले महीने इंडोनेशिया में जी20 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाने को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।
विज्ञापन


दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। लेकिन उन्होंने गुस्से वाली लाल आंखें नहीं दिखाई थी, जबकि वह एक लाल शर्ट पहन रखे थे। श्रीनेत ने कहा, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने हमारे 20 बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के बाद शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान क्या बात की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देपसांग क्षेत्र में चीन ने तापमान नियंत्रित शेल्टर बनाए हैं जो किसी भी सैन्यकर्मी को स्थायी रूप से तैनात रहने में मदद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के 15-18 किलोमीटर अंदर हमारे क्षेत्र में ऐसे 200 शेल्टर बनाए हैं। श्रीनेत ने सवाल किया कि पीएम मोदी, उनकी सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले पर अब तक कोई बयान क्यों नहीं आया है।
विज्ञापन


देपसांग और डेमचोक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण
सुप्रिया श्रीनेत ने याद दिलाया कि देपसांग और डेमचोक भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन चीन देपसांग क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्जा करना जारी रखे हुए है। श्रीनेत ने तस्वीरों को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि चीन जमीन और समुद्र दोनों मोर्चों पर बड़ी किलेबंदी कर रहा है।
पीएम मोदी की क्लीन चिट से चीन का हौसला बढ़ा
श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी और उनके द्वारा दी गई क्लीन चिट कि 'कोई भी हमारे क्षेत्र में नहीं घुसा है' से चीन का हौसला बढ़ा है। पीएम मोदी से सवाल करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि जब डेमचोक और देपसांग क्षेत्रों में स्थायी शेल्टर और किलेबंदी का निर्माण किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री दूसरी दिशा में क्यों देख रहे हैं। उन्होंने पूछा कि इन ढांचों को हटाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। श्रीनेत ने यह भी पूछा कि देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से चीनी सैनिकों को खदेड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एलएसी पर चीन की घुसपैठ व अन्य मुद्दों को संसद सहित सभी मंचों पर उठाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें