कांग्रेस ने आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत के बयान पर किसी भी प्रकार की सीधी टिप्पणी से इंकार किया है, लेकिन इसे बैंक घोटाले से जोड़ते हुए कहा है कि भाजपा नेता और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि भाजपा प्रवक्ता, उसके नेता और सरकार के छोटे-बड़े मंत्री लगातार इस मुद्दे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं ताकि मीडिया और देश का ध्यान भटक जाए। उनका कहना है कि एक के बाद एक घोटाले आ रहे हैं और रुक नहीं रहे हैं, लेकिन सरकार सच्चाई छुपाने में जुटी है। आखिर क्यों लंदन में मौजूद फ्रॉड वाला लौटा नहीं। उनका कहना है का आरोपी लोगों को भाजपा की टॉप लीडरशिप से सीधे और प्रत्यक्ष संबंध हैं।