फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूछा - सरकार कौन चला रहा है, मोदी, जेटली, आरबीआई या गुरुमूर्ति?

Tue, 13 Dec 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइलः गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए पूछा है कि केंद्र सरकार को कौन चला रहा है, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया या फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारक एस. गुरुमूर्ति। दरअसल एक दिन पहले आरएसएस विचारक गुरुमूर्ति ने यह खुलासा किया था कि सरकार 2 हजार रुपये के नए नोट को कुछ सालों बाद बंद कर देगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सवाल करते हुए कहा कि सरकार कौन चला रहा है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री अरुण जेटली, आरबीआई या गुरुमूर्ति। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जबकि इसका अधिकार आरबीआई या वित्तमंत्री का है। 

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, 'सोमवार को एक शीर्ष आरएसएस विचारक ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को भी बंद कर देना चाहिए। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा, अगर वे ऐसा करते हैं।' 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुमूर्ति ने केवल सुझाव दिया हैः नायडू

फाइलः वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
मोदी सरकार ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि गुरुमूर्ति ने केवल एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, 'वह एक समझदार और राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं और केवल एक सुझाव दिया है।'

इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में गुरुमूर्ति ने देश के लिए छोटे नोटों की जरूरत का समर्थन किया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट गुरुमूर्ति आरएसएस समर्थित विवेकानंद फाउंडेशन के महत्वूपूर्ण सदस्य हैं। गुरुमूर्ति केंद्र सरकार के शीर्ष नेताओं को नोटबंदी के मसले पर सलाह भी दे रहे हैं। 

गुरुमूर्ति ने 2 हजार के नोट को कैश की कमी के बीच 'पुल' जैसा बताया और कहा कि सबसे बड़ा नोट धीरे धीरे सर्कुलेशन से बाहर हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें