फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई की घटना पर कांग्रेस ने पीएम से किया सवाल, अनुसूचित जाति के युवक को जिंदा जलाने पर चुप क्यों?

Tue, 17 Sep 2019 04:38 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अनुसूचित जाति के युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि अनुसूचित जाति पर अत्याचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा राज में एक और अनुसूचित जाति के युवक को जिंदा जलाया- अमानवीय व शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिये सामाजिक ताने-बाने पर प्रहार हो रहा है। राजनीतिक रोटियां सेंकने वाला सत्ता पक्ष चुप है। उत्तर प्रदेश में ना महिलाएं सुरक्षित, न अनुसूचित जाति के लोग सुरक्षित हैं।’

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रमुख नितिन राउत ने दावा किया, ‘इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। योगी सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद अनुसूचित जाति के लोगों को पूरे देश में निशाना बनाया जा रहा है। मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि वह इन घटनाओं पर चुप क्यों हैं?’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हरदोई में अंतरजातीय प्रेम संबंध के चलते एक अनुसूचित जाति के युवक को कथित रूप से जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें