फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस ने मांगी कार्यकर्ताओं की राय

Wed, 24 Oct 2018 02:17 PM IST
भाषा, मुंबई, अमर उजाला
विज्ञापन
Kumari shailja - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शहर के सामने पेश विभिन्न मुद्दों पर उनसे राय मांगी ताकि उन विचारों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन


घोषणा पत्र संबंधी उप समिति की प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने पार्टी के राष्ट्रीय संपर्क अभियान ‘जन आवाज’ के तहत यहां मंगलवार को कई वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की। इसके बाद शैलजा ने कहा, ‘‘ हमारे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें निर्देश दिया है कि हम लोगों से संपर्क कर ऐसा घोषणा पत्र तैयार करें जो उनके ज्यादातर मुद्दों का समाधान देता हो।’’ 

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने देश को कई भरोसेमंद संस्थान दिए हैं लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें एक-एक करके खत्म किया जा रहा है।’’ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ महानगर में शहरीकरण से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें