फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए 70 ट्रक भेजे जाएंगे अयोध्या : विश्व हिंदू परिषद

Wed, 24 Oct 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

आज से करीब एक हफ्ते पहले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कानून की मांग की थी। अब विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए उसके द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वीएचपी ने दावा किया है कि उसने पत्थरों से भरे 70 ट्रक और कारीगरों का ऑर्डर दिया है। जो अयोध्या में पिलर और ढांचा बनाने का काम करेंगे।

विज्ञापन


वीएचपी ने कहा कि कानूनी बाधा खत्म होने के बाद तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण होगा। बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर 29 अक्तूबर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। वीएचपी के नेताओं का कहना है कि ये 70 ट्रक जल्द ही राम मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या भेजे जाएंगे।

वीएचपी का कहना है कि उनकी राम जन्मभूमि निर्माण कार्यशाला में पत्थर को तराशने का काम तेज हो गया है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के वीएचपी के प्रस्तावित मॉडल के हिसाब से अबतक मंदिर के प्रथम तल के निर्माण के लिए पत्थर तराशने का काम पूरा हो गया है। अब आगे के काम के लिए ये 70 ट्रक अयोध्या पहुंच सकते हैं। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय वाइस प्रेजिडेंट चंपत राय का कहना है कि और पत्थर एवं कारीगर भेजे जाएंगे ताकि काम में तेजी आए।
विज्ञापन


राय ने आगे कहा, 'हम अपने कदम पीछे नहीं करेंगे। ये सच्चाई की विजय के लिए लड़ाई है। हम बस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।' मंगलवार को भी अयोध्या में भारी पुलिस बल तैनात था। राम जन्मभूमि तक जाने का मार्ग भी बंद कर दिया गया।

हालांकि इस मामले में मुस्लिमों की तरफ से बोलने वाले इक्बाल अंसारी खुश नहीं हैं। उनका कहना है, 'भाजपा की सरकार को वीएसपी को रोकने की आवश्यकता है क्योंकि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें