फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी परंपरा, मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने भाई जगताप, पार्टी ने खेला मराठी कार्ड

Sun, 20 Dec 2020 12:32 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अशोक अर्जुनराव जगताप - फोटो : Twitter/@INCMumbai
विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मराठी कार्ड खेला है। शनिवार को दिल्ली में मंथन बैठक के बाद विधायक व मजदूर नेता अशोक अर्जुनराव जगताप उर्फ भाई जगताप को मुंबई कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। भाई जगताप मौजूदा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ का स्थान लेंगे। 

विज्ञापन


आमतौर पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गैर मराठी और प्रदेश अध्यक्ष का पद मराठी भाषी अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा रही है। क्योकि मुंबई में रह रहे करीब 40 लाख उत्तर भारतीय और अन्य परप्रांतीय वोट बैंक को ध्यान में रखा जाता रहा है। लेकिन, लगता है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस बार सीधे तौर पर मराठी भाषी भाई जगताप को अध्यक्ष बनाकर शिवसेना के साथ कदमताल करने का मन बनाया है। 


अध्यक्ष पद की होड़ में मुंबई कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के गुट के अमरजीत सिंह मन्हास सबसे आगे थे लेकिन, उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा संदेश दिया गया है। उन्हें कार्याध्यक्ष भी नहीं बनाया गया। 
विज्ञापन


पार्टी ने चरणजीत सिंह सप्रा को मुंबई कांग्रेस कमेटी का कार्याध्यक्ष बनाकर उनका कद बढ़ा दिया  है।। वही, पूर्व मंत्री आरिफ मोहम्मद नसीम खान को चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी को चुनाव घोषणापत्र समिति (मैनिफेस्टो कमेटी) व पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मुंबई  कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

वहीं पूर्व सांसद प्रिया दत्त को सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा गुट से अमीन पटेल, जेनेट डिसूजा और उपेंद्र दोषी को सदस्य बनाया गया है। इस तरह मुंबई कांग्रेस के अलग-अलग धड़े को नई जिम्मेदारी सौंप कर सभी को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें