फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन चौधरी बने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष

Wed, 09 Sep 2020 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने बुधवार को अधीर रंजन चौधरी को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन होने के कारण यह पद खाली हो गया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से लोकसभा सदस्य हैं।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन का उपाध्यक्ष चुनने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि पहले ही एक साल बीत चुका है और उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है अब मानसून सत्र में उपाध्यक्ष चुन लिया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें