फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी इलाके में सैनिक बढ़ा रहा चीन, हर हरकत पर भारत की नजर

Wed, 09 Sep 2020 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में भारतीय सेना से मात खाने के बाद अब चीन की सेना उत्तरी इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार चीनी सेना यहा नया निर्माण भी कर रही है और आवागमन के साधन भी जुटा रही है। हालांकि, भारतीय सैनिक इस इलाके के काफी करीब हैं और चीनी सेना की हर गतिविधि पर उनकी नजर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि पैंगोंग त्सो का उत्तरी क्षेत्र अलग-अलग आठ फिंगर एरिया में बंटा हुआ है। भारत मानता है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) फिंगर-8 से शुरू होती है और फिंगर-4 तक जाती है। वहीं, चीनी सेना इसे स्वीकार नहीं करती है। चीन के सैनिक फिंगर-5 से फिंगर-8 तक निर्माण कर रहे हैं और फिंगर-4 के पास मौजूद हैं। वहीं, आज दोनों पक्षों के बीच चुशूल में ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हुई।


भारत और चीन के बीच हुई ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता
सीमा विवाद के चलते बढ़ते तनाव के बीच भारत और चीन के बीच चुशूल में बुधवार को ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हुई। यह वार्ता सुबह 11 बजे शुरू हुई थी और तीन बजे समाप्त हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता के लिए सहमत हुए। सूत्रों ने बताया कि इस वार्ता के लिए अभी तारीख, एजेंडा और तरीके को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। 
विज्ञापन

 

दो सप्ताह में दो बार आमने-सामने आए
भारत और चीन के सैनिक पिछले दो सप्ताह में दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। सात सितंबर को मुखपारी और रेजांग ला में चीनी सैनिक 50 से 60 की संख्या में धारदार हथियार और रॉड लेकर आ गए थे। वहीं, 31 अगस्त की दोपहर को भी चीनी सैनिकों ने भारतीय इलाके पर कब्जा करने की कोशिश की थी। हालांकि, चीनी सैनिकों की दोनों कोशिशों को भारतीय पक्ष ने नाकाम कर दिया था। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें