फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर कांग्रेस ने असम और केरल के लिए छह सचिव किए नियुक्त

Sat, 19 Dec 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस ने असम और केरल के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को दोनों राज्यों के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए जो संबंधित प्रभारी महासचिवों के सहयोगी की भूमिका में होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनकी तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।

विज्ञापन



अनिरुद्ध सिंह, विकास कुमार उपाध्याय और पृथ्वीराज साठे को असम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। तीनों लोग असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह के सहयोगी की भूमिका में होंगे। हरिपाल रावत और संजय चौधरी को असम के लिए संयुक्त सचिव की भूमिका से मुक्त भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के लिए पी विश्वनाथन, इवान डिसूजा और पीवी मोहन को सचिव बनाया गया है जो कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी तारिक अनवर के साथ काम करेंगे। असम और केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें