गुजरात चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है और कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ कांग्रेस ने नवीन शर्मा को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी के साथ एआईसीसी प्रभारी गुजरात से जुड़े एआईसीसी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।