फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों की कर्जमाफी समेत 16 घंटे बिजली का वादा

Mon, 04 Dec 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
congress
विज्ञापन
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों को लुभाने की भरपूर कोशिश की है और उनसे कर्जमाफी का वादा भी किया है। घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि किसानों को 16 घंटे बिजली भी मिलेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल vs औरंगजेब राज: मणिशंकर अय्यर के बयान पर यूं सियासी दांव खेल गए पीएम मोदी

घोषणापत्र में और भी कई लुभावने वादे किये हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल-डीजल में 10 रुपये कटौती की जायेगी और समान काम और समान वेतन मिलेगा। वहीं पाटीदार वोट रिझाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण के लाभ का वादा किया है। पाटीदारों और सवर्णों को 49% आरक्षण में बदलाव के बगैर आरक्षण दिया जाएगा। 
  Congress party releases its election manifesto ahead of #GujaratElection2017, in Ahmedabad pic.twitter.com/0Kxj8XIqbH — ANI (@ANI) December 4, 2017
विज्ञापन


घोषणापत्र के मुताबिक कांग्रेस 5 साल में 25 लाख घर भी बना कर देगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि ये घोषणापत्र गुजरात की जनता का है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग बुद्धिमान हैं और उन्हें पता है कि खुद का विकास कैसे करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें