फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का संयुक्त घोषणापत्र जारी, शिक्षा पर जोर

Mon, 07 Oct 2019 07:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कांग्रेस और एनसीपी का साझा घोषणापत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र का नाम शपथनामा दिया गया है। इसमें हर जिले में सरकारी इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज बनाए जाने तथा पूरे राज्य में शिक्षकों की खाली पड़ी सीटों को भरने की बात भी की गई है। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए विदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की बात भी कही गई है।  

 

 छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा 
विज्ञापन


अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की बात की गई है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के लिए शून्य दर से एजुकेशन लोन।


बेरोजगारों को 5 हजार का मासिक भत्ता

घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी कही गई है। 

न्यूनतन वेतन 21 हजार करने का वादा  

राज्य के प्रत्येक नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा, कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए प्रति माह  

500 स्क्वायर फुट के घरों को टैक्स फ्री करना

महानगर पालिका के अंतर्गत 500 स्क्वायर फुट के घरों को टैक्स फ्री करने की बात कही गई है।


किसान के बेटे को 80 फीसदी नौकरी 

नए उद्योगों में 80 फीसदी नौकरी किसान के बेटे को देने के लिए कानून लाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें