फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस बोली- चुनाव की तारीखों में देरी भाजपा का षडयंत्र, EC पर भी लगाए आरोप

Mon, 23 Oct 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से पहले राज्य में चल रहे खरीद-फरोख्त मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात में जीत के लिए बीजेपी हर हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन


वहीं पाटीदार नेताओं की ओर से बीजेपी पर लगाए खरीद-फरोख्त पर भी कांग्रेस की ओर से कड़ा विरोध जताया गया। तिवारी ने कहा कि नरेंद्र पटेल को दिए गए 1 करोड़ के ऑफर का सच सामने आने से बीजेपी का चरित्र दिख गया है। 

नरेंद्र पटेल के आरोपों ने सीधे बीजेपी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वघानी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की मांग है कि गुजरात बीजेपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में इस गंभीर मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: थरूर: राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की भाजपा की कोशिशें अब कारगर नहीं रहीं

चुनावों की तारीखों पर देरी को लेकर भी तिवारी ने केंद्र के साथ साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। तिवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भी भाजपा के इस षडयंत्र में शामिल है। तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि "आयोग को दिवाली की छुट्टियों से लौट आना चाहिए और गुजरात में चल रहे इस माहौल पर रोक लगानी चाहिए।" कहा- चुनाव आयोग की एक मर्यादा है और उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है, इसलिए चुनाव की तारीखों को जल्द घोषित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें