फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस का आरोप- पाकिस्तान को अलग-थलग करने में विफल रही सरकार, यह सैनिकों के साथ आपराधिक विश्वासघात

Sat, 07 Jun 2025 07:25 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पहलगाम हमले के बाद वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में विफल रहने पर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की बजाय, एशियाई कूटनीति में उसका प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने इसे भारतीय सैनिकों और नागरिकों के साथ आपराधिक विश्वासघात बताया। 
 
विज्ञापन
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि आतंकी हमले के बाद सरकार वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में विफल रही है। यह भारतीय सैनिकों और नागरिकों के साथ 'आपराधिक विश्वासघात' है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद, हमें उम्मीद थी कि सरकार पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करेगी और उसे वैश्विक मंच पर अलग-थलग करेगी, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बजाय, चीन ने पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के जेट और मिसाइलों से लैस कर दिया। साथ ही विश्व बैंक और एडीबी ने भी पड़ोसी देश को अधिक सहायता देकर मजबूत किया। 

UNSC ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी समिति का उपाध्यक्ष बनाया
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पहलगाम हमले के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी समिति का उपाध्यक्ष भी नामित कर दिया। उन्होंने कहा, 'चीन पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के 40  स्टील्थ जे-35ए लड़ाकू विमानों से लैस कर रहा है, जो अत्याधुनिक पीएल-17 मिसाइलों से लैस हैं। अजरबैजान 40 पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों की खरीद में 2 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: G7 Summit: कांग्रेस का PM मोदी पर तंज, पूछा- क्या वह कार्नी को बताएंगे कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

खेड़ा का दावा- एशियाई कूटनीति में बढ़ा पाकिस्तान का प्रभाव
पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व बैंक ने पाकिस्तान के विकास के लिए 40 बिलियन डॉलर देने का वादा किया है। आईएमएफ ने 1 बिलियन डॉलर की बेलआउट राशि मंजूर की है। वहीं, रूस ने भी कराची में एक स्टील प्लांट के पुनर्निर्माण के लिए 2.6 बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुवैत और यूएई ने वीजा नियमों में ढील दी है और 10 बिलियन डॉलर के निवेश सौदे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन में शामिल हो गया है, जिससे एशियाई कूटनीति में उसका प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कूटनीतिक विफलता नहीं है, बल्कि यह हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ आपराधिक विश्वासघात है। 

विदेश नीति को लेकर रेणुका चौधरी ने भी उठाए सवाल 
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी विदेश नीति को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि IMF ने 9 मई को पाकिस्तान को 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, विश्व बैंक ने भी पाकिस्तान को 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का फैसला किया। इसके अलावा,  एशिनय डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 3 जून को 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की, जबकि एक जून को प्रधानमंत्री मोदी ने एडीबी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने पूछा, 'क्या हम अपनी विदेश नीति में विफल हो गए हैं?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: कांग्रेस नेता मेवाणी का आरोप- अमेरिकी दबाव के कारण हुआ संघर्ष विराम, शर्तें बताए सरकार

पहलगाम हमले के चार आतंकी अब तक जिंदा क्यों?
रेणुका चौधरी ने पूछा कि पहलगाम हमले में शामिल चार आतंकवादी अब तक जिंदा क्यों हैं। वह खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जब सरकार नक्सलियों को खत्म कर सकती है, तो एक महीने बाद भी इन चार आतंकियों को खत्म करने में सक्षम क्यों नहीं है। उन्होंने पूछा- खुफिया विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? चौधरी ने कहा, '151 दौरे, 72 देश, गले मिलना, उपहार देना। फिर भी कोई सफलता नहीं। भारत को जवाब चाहिए।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें