फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सुषमा को बताया झूठा, कहा- इराक में लापता 39 भारतीयों पर देश को गुमराह किया

Sat, 22 Jul 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में लापता हुए  39 भारतीयों के मामले पर कांग्रेस आज संसद में सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यसभा में इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के मुद्दे को उठाया। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधा था। उन्होंने विदेश मंत्री पर देश से झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
I am contemplating to move a privilege motion against Min for lying to the nation & playing with sentiments of families of 39 Indians. 3/3 — Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) July 21, 2017 The minister misled the nation that missing boys are lodged in a jail in Badush but in reality the said jail has been destroyed by ISIS. 2/3 — Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) July 21, 2017 उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का झूठ सामने आ चुका है। उन्होंने इराक की जिस जेल में भारतीयों के होने की बात कही थी, उसे आईएसआईएस के आतंकियों ने बरबाद कर दिया है। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री पर देश के झूठ बोलने और 39 भारतीय के परिवार के भावनाओं से खिलवाड़ करने की बात कही है। बाजवा ने किया कि इराक में बंधक बनाए गए 39 भारतीयों की अब कोई खबर नहीं मिल रही है। वह अब उस जगह भी मौजूद नहीं हैं जहां उनके कैद होने का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन


गौरलतब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों को बदुश जेल में होने की संभावना जताई थी, यह मोसुल के उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित एक गांव है। विदेश मंत्री ने बताया था  कि लापता हुए भारतीय आईएसआईएस के आतंकियों ने 2014 में किडनैप किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें