फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ने लॉन्च किया बलेनो टॉप एंड का ऑटोमेटिक वेरिएंट

Sat, 22 Jul 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने अपनी बहुचर्चित प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार के टॉप एंड अल्फा ट्रीम वेरिएंट को ऑटोमेटिक विकल्प के साथ पेश किया है। इस वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


मारुति पहले से ही कार का डेल्टा और जीटा वेरिएंट सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ बेच रही है। लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहक कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट का इंतजार कर रहे थे। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि लोग इस कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट की डिमांड शुरू से ही कर रहे थे, जिसमें हाई एंड फीचर दिए गए हो। 

अक्तूबर 2015 में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी ने कार के लगभग 2 लाख यूनिट्स बेची हैं। बलेनों ने महज एक साल में ही एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। कार की डिमांड को देखकर मारुति ने इस साल मार्च में बलेनो आरएस, कार का स्पोर्ट वर्जन, लॉन्च किया था। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही कार ने हाई परफॉर्मेंस सेगमेंट में एंट्री कर ली। 
विज्ञापन


बलेनो मारुति सुजुकी इंडिया की पहली कार है जिसे जापान भेजा गया है, साथ ही इसे दुनिया के लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी इंडिया सेलेरियो, वैगन आर, अल्टो के 10, इग्निस और डिजायर जैसी कार बेचती है। इसके साथ ही कंपनी की इस लिस्ट में बलेनो, सियाज, अर्टिगा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें