फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर से पहले आतंकी दुजाना बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, जो करना है कर लो

Thu, 03 Aug 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के हाथों मारा लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबु दुजाना ने एनकाउंटर से पहले सेना को कहा था कि उसे घेर तो लिया गया है, पर वो सरेंडर किसी हालत में नहीं करेगा। इतना ही नहीं उसने सेना को उसे घेरे जाने की बधाई भी दी। सेना ने अबु दुजाना को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने कई कोशिश की कि वह सरेंडर कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सेना ने उसे फोन कर सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। और कहा कि मेरे जिहाद की जिद्द को आगे बढ़ाने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान में अपने माता-पिता को जिहाद के लिए छोड़कर जा रहा हूं।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सेना और दुजाना के बीच बातचीत के बारे में खुलासा किया है।

टेप में दुजाना को सेना से बातचीत में यह कहते सुना जा सकता है कि 'क्या हाल है? मैंने कहा क्या हाल है?

हमारा हाल छोड़ दुजाना, तुम सरेंडर क्यों नहीं कर रहे?

अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि दुजाना तुम्हें पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है।

जिसके जवाब में दुजाना कहता है कि 'हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले। कभी हम आगे कभी आप, आज आपने पकड़ लिया। मुबारक होआपको। जिसको जो करना है कर लो। सरेंडर नहीं कर सकता जो मेरी किस्मत में लिखा होगा अल्लाह वही करेगा, ठीक है?
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना ने ताबड़तोड़ ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों में अबु दुजाना था जो कि पिछले कई बार से सेना की घेराबंदी से भागने में कामयाब हुआ था।

पुलवामा के हकरीपोरा इलाको में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें