फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: पी चिदंबरम के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' वाले बयान से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, कहा- सावधानी बरतनी चाहिए

Sun, 12 Oct 2025 06:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस नेतृत्व पी चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए बयान से बेहद नाराज है। इस बयान पार्टी के लिए शर्मिंदगी वाला माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह बात कही। चिदंबरम ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलत कदम था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम, नेता कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेतृत्व पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए बयान से बहुत नाराज है और उसका मानना है कि वरिष्ठ नेताओं को ऐसे सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए, जो पार्टी के लिए शर्मिंदगी का का कारण बनें। पार्टी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


चिदंबरम ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई।  

ये भी पढ़ें: 'आरएसएस को स्कूल-कॉलेज और पार्क में कार्यक्रम की न दी जाए अनुमति', प्रियांक खरगे का सरकार पत्र
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जिन वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस से सब कुछ मिला है, उन्हें ऐसे बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, जो पार्टी को बार-बार परेशानी में डालते हैं और यह आदत नहीं बननी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक बयान सोच-समझकर देने चाहिए, क्योंकि उनके बयानों से अक्सर पार्टी को दिक्कत होती है, जो ठीक नहीं है। सूत्रों ने आगे कहा, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बयान से बहुत नाराजा है। पूरी पार्टी में इस बात को लेकर असंतोष है कि ऐसा बार-बार क्यों हो रहा है। 

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा ने चिदंबरम के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह दर्ज होना चाहिए कि ऑपरेशन ब्लू स्टार कोई राष्ट्रीय जरूरत नहीं बल्कि इंदिरा गांधी का 'राजनीतिक दुस्साहस' था। सत्तारूढ़ पार्टी ने पूछा, क्या कांग्रेस अब चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करेगी क्योंकि उन्होंने सच बोलकर पार्टी की झूठी कहानी को उजागर कर दिया? 

चिदंबरम ने क्या कहा था?
चिदंबरम ने कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार चरमपंथियों से निपटने का 'गलत तरीका' था। राज्यसभा सांसद चिदंबरम ने पत्रकार और लेखिका हरिंदर बावेजा की किताब 'दे विल शूट यू मैडम: माय लाइफ थ्रॉ कनफ्लिक्ट' पर चर्चा के दौरान कहा, चरमपंथियों को पकड़ने के और भी तरीके थे, लेकिन ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत तरीका था। मैं मानता हूं कि इंदिरा गांधी को इस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि, यह गलती अकेले इंदिरा गांधी की नहीं थी, यह सेना, खुफिया एजेंसियों, पुलिस और नागरिक सुरक्षा के सामूहिक फैसले का नतीजा था, इसलिए सारी जिम्मेदारी केवल इंदिरा गांधी पर नहीं डाली जा सकती। 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- केवल कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए शिक्षा, यह आजादी की असली नींव
विज्ञापन


क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार
ऑपरेशन ब्लू स्टार एक जून से 10 जून, 1984 के बीच अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे जनरैल सिंह भिंडरांवाले और उसके समर्थकों के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान था। इसके कुछ महीनों बाद 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख बॉडीगार्ड ने कर दी थी। इससे पहले एक पॉडकास्ट में चिदंबरम ने कहा था कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद वह व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई के पक्ष में थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने विदेश मंत्रालय की सलाह मानते हुए कूटनीतिक रास्ता अपनाया।

उन्होंने बताया कि अमेरिका समेत कई देशों ने भारत से युद्ध न छेड़ने की अपील की थी। चिदंबरम ने इंटरव्यू में कहा कि पूरी दुनिया दिल्ली आ गई थी ताकि भारत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई न करे। कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि उस समय की अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने उन्हें और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को स्पष्ट रूप से कहा था कि आपको प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें