कर्नाटक कांग्रेस में शिर्ष नेतृत्व में बदलाव को लेकर तेज होती अटकलों पर पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को सिरे ने नकारते हुए साफ और स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर किसी भी तरह की राय नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे केवल विधायकों और सांसदों से उनके क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि कल भी मैंने जवाब दिया था और आज भी साफ कर रहा हूं नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राय लेने का सवाल ही नहीं है। जवाब केवल एक शब्द में है नहीं।
बता दें कि सुरजेवाला ने मामले में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस दौरान सुरजेवाला के साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार भी मौजूद थे। सुरजेवाला ने बताया कि वे विधायकों, सांसदों, एमएलसी और हाल में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े उम्मीदवारों से मुलाकात कर रहे हैं।
सुरजेवाला ने आगे कहा कि विधायकों से यह भी पूछा जा रहा है कि उनके क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और विधानसभा कांग्रेस कमेटी की क्या स्थिति है और उन्होंने कितनी बार पार्टी बैठकें आयोजित कीं। साथ ही, उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि उन्हें अपने क्षेत्र में किन दिक्कतों या जरूरतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विधायकों की कोई अपेक्षाएं हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- केंद्र ने कई योजनाओं को दी मंजूरी: रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी, नई खेल नीति पर लगी मुहर
भाजपा पर लगाया योजना बंद करने का आरोप
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने आगे भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इन योजनाओं को बंद कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि 58,000 करोड़ रुपये कन्नड़ जनता के खातों में न जाएं। लेकिन कांग्रेस की गारंटी योजनाएं कभी बंद नहीं होंगी।