फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: निर्वाचन अधिकारी से मिले कांग्रेस नेता, चुनाव में धोखाधड़ी की शिकायत की, आयोग से मिला ये जवाब

Fri, 08 Aug 2025 08:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसे लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी अंबुकुमार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद चुनाव आयोग ने डिप्टी सीएम को जवाब दिया।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी से राहुल गांधी के आरोपों की जांच की मांग की। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी अंबुकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कर्नाटक के निर्वाचन आयोग ने डीके शिवकुमार से आरोपों की जांच के लिए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसे लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी अंबुकुमार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद डिप्टी सीएम और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्यालय ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मुझे यह जानकर खुशी हुई। पहले चरण में हमने उनसे हर विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत जानकारी देने को कहा है, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

भाजपा के आरोपों पर शिवकुमार ने कहा कि वह भगवा पार्टी को लेकर चिंतित नहीं हैं। भाजपा नेताओं को जो कहना है कहने दीजिए। हम एक अदालत, एक न्यायाधीश और एक स्वायत्त आयोग से अनुरोध कर रहे हैं। हमने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, क्योंकि मतदाता सूची तैयार करना, चुनाव कराना और तुरंत चीजें ठीक करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


महादेवपुरा के पूर्व विधायक अरविंद लिंबावली के बयान कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विधानसभा क्षेत्र वरुणा और मंत्री बीजेड ज़मीर अहमद खान के विधानसभा क्षेत्र चामराजपेट में फर्जी मतदाता थे, पर शिवकुमार ने कहा कि चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। अगर मेरे निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में भी ऐसे मुद्दे हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। धोखाधड़ी करने वालों और दुरुपयोग के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।



शिकायत से जुड़े दस्तावेज दें डिप्टी सीएम: चुनाव आयोग
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के नियम 20(3)(बी) के अनुसार घोषणा/शपथ के साथ अपनी शिकायत से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए। ताकि उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


राहुल के आरोप
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल मिला। उन्होंने कर्नाटक की बंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 1,00,250 वोट चोरी हुए। उन्होंने बताया कि यह चोरी 5 अलग-अलग तरीकों से की गई, जिसमें डुप्लीकेट वोटर के 11,965, फर्जी या गलत पते वाले वोटर के 40,009, एक ही पते पर दर्ज सैकड़ों वोटर के 10,452, गलत फोटो वाले वोटर के 4,132 इसके साथ ही फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल के 33,692 मामले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें