फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर कांग्रेस का तंज: कपिल सिब्बल बोले- भाजपा को गरीबों की चिंता नहीं, जनता 2022 में सरकार को उखाड़ फेंकेगी

Mon, 01 Nov 2021 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में पेट्रोल-डीजल समेत गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कपिल सिब्बल ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। सिब्बल ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले दिनों भाजपा के मंत्री ने कहा था कि आमदनी बढ़ी तो महंगाई भी बढ़ेगी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि आमदनी आम लोगों की नहीं, बल्कि भाजपा के मंत्री की बढ़ी है। ईंधन, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्हें देश के गरीबों की चिंता नहीं है। वह तो जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। सिब्बल ने कहा कि जनता सब देख रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में लोग सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। 

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें