भाजपा सांसद ने क्या कहा था?
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें।
भाजपा सांसद ने हिंदू जागरण वेदिके समारोह में कहा था, सन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। लव जिहाद में शामिल लोगों को उन्हीं तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।