फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB Controversy: नए पीसीबी अध्यक्ष ने इमरान और रमीज राजा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बोर्ड में इतनी तबाही हुई...

Tue, 27 Dec 2022 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते एक अधिसूचना के माध्यम से टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड द्वारा टीम को 3-0 से व्हाइटवॉश करने के बाद रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
रमीज राजा और नजम सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की बयार तेज चल रही है। हाल ही में देश की सरकार द्वारा रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अगले चार महीनों के लिए खेल के मामलों को चलाने के लिए नजम सेठी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते एक अधिसूचना के माध्यम से टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड द्वारा टीम को 3-0 से व्हाइटवॉश करने के बाद रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ द्वारा जारी अधिसूचना को संघीय कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जाना है, जो केवल एक औपचारिकता है।

अंतरिम प्रमुख नजम सेठी, जो पहले भी पीसीबी अध्यक्ष रह चुके हैं, ने कहा है कि क्रिकेट निकाय अच्छी स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा- जब मुझे शुरू में पीसीबी में भेजा गया था, तो मैं यह काम नहीं करना चाहता था। मुझे वहां तीन महीने के लिए जाने और एक नया संविधान बनाने के लिए कहा गया था। यह अदालत का फैसला था। हमने संविधान बनाया, लेकिन फिर से यह मुद्दा कानूनी बाधाओं में अटका रहा। एक साल बाद मैंने सोचा, चलो चुनौती स्वीकार करते हैं। पहला बड़ा पड़ाव पीएसएल था। हम उसमें सफल रहे। जब नई सरकार (इमरान खान के अधीन) आई, तो मैंने सोचा कि वे पीसीबी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। हालांकि, हमारा वेवलेंथ अलग था। पाकिस्तान क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक साक्षात्कार में नजम सेठी ने यह बात कही।
विज्ञापन

नजम सेठी ने कहा- उन्होंने (इमरान-रमीज) जो कुछ भी किया वह हमारे सामने है। अब हमें इस क्षति की मरम्मत करनी है। यह एक बड़ी चुनौती है। यह पीएसएल स्थापित करने की तुलना में 10 गुना बड़ी चुनौती है। इतनी तबाही हुई है यहां। पूरी संरचना को पहले जैसा करने और इसे चलाने के लिए रात-दिन काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें