फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaths of Russians: DSP के नेतृत्व में रायगढ़ भेजा गया एक और जांच दल, रूसी अधिकारी ने जांच की सराहना की

Fri, 30 Dec 2022 01:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (HARO) ने रूसी नागरिकों की हत्याओं की उचित सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पटनायक को लिखे पत्र में संगठन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मजबूत कार्ययोजना बनाई जाना चाहिए। 

विज्ञापन
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के रायगढ़ जिले में दो रूसी पर्यटकों की रहस्मयी मौत से होटल कारोबारियों में चिंता व्याप्त है। उन्होंने सीएम नवीन पटनायक को पत्र लिखकर इससे होटल कारोबार पर असर पड़ने की बात कही है। इस बीच, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि जांच में मदद के लिए एक और टीम गठित की गई है और उसे रायगढ़ भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (HARO) ने रूसी नागरिकों की हत्याओं की उचित सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पटनायक को लिखे पत्र में संगठन ने पर्यटकों, खासकर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मजबूत कार्ययोजना बनाई जाना चाहिए। संगठन ने 13 जनवरी से शुरू होने वाले हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप के दौरान विदेशी पर्यटकों की विशेष सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

संगठन के अध्यक्ष जेके मोहंती ने पत्र में लिखा कि हम दो रूसी पर्यटकों की रहस्मयी परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच करने का अनुरोध करते हैं। नकारात्मक खबरों को और फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाना चाहिए। मोहंती का कहना है कि रूसी पर्यटकों की मौत से ओडिशा में पर्यटन की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्य में विदेशी पर्यटकों के आगमन में कमी का अंदेशा है। मोहंती ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले, ओडिशा में हर साल लगभग 1.5 लाख विदेशी पर्यटक आते थे। 
विज्ञापन


रूसी सरकार के अधिकारी ने जांच की सराहना की
रूसी पर्यटकों की मौत के मामले में रूसी सरकार के अधिकारी डेनिस अलीपोव ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के ट्वीट का जवाब देते हुए भारतीय अधिकारियों द्वारा जांच के प्रयासों की सराहना की

पुतिन के विरोधी रूसी सांसद एंटोव व उनके साथी की हुई मौत
इस बीच, ओडिशा सीआईडी ने 24 दिसंबर को रायगढ़ की एक होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मारे गए रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) और उनके साथी यात्री व्लादिमीर बिडेनोव की मौत की जांच तेज कर दी है। बिडेनोव इसी होटल के कमरे में 22 दिसंबर को मृत मिले थे। एंटोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी माने जाते थे। 

ये दोनों उस चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो दिल्ली से ट्रेवल गाइड जितेंद्र सिंह के साथ 21 दिसंबर को रायगढ़ पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रूसी सांसद एंटोव की मौत गिरने के कारण आंतरिक चोट की वजह से और बिडेनोव की हृदयाघात से होने का संकेत मिला है। 

रायगढ़ भेजी गई एक और टीम : अपराध शाखा, ओडिशा पुलिस
इस बीच, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक और टीम गठित की गई है और उसे रायगढ़ भेजा गया है। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी सरोजकांत महतो कर रहे हैं। सीआईडी-सीबी की टीम की मदद के लिए दो फोरेंसिक विशेषज्ञ और फोटोग्राफर भी हैं। 

अपराध शाखा ने बताया कि टीम को घटना स्थल का दौरा करने, गवाहों की जांच करने और स्थानीय पुलिस से सबूतों की पहचान करने और इकट्ठा करने व आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा, सीआईडी -सीबी टीम ने भारत में उनकी यात्रा संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां भी एकत्र की हैं। मृत व्यक्तियों के चिकित्सा स्वास्थ्य रिकॉर्ड एकत्र करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें