फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: कृषि में बढ़ता प्लास्टिक का उपयोग कम कर रहा फसलों की पैदावार, स्वस्थ्य पर भी विपरीत असर

Tue, 03 Oct 2023 05:38 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अध्ययन में बताया गया है कि, जहां इसके फायदे हैं, वहां नुकसान भी कम नहीं। शोध के अनुसार प्लास्टिक एक तरफ जहां मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं फसलों की पैदावार में गिरावट की वजह भी बन रही है।
विज्ञापन
Plastic in agriculture - फोटो : Plastic in agriculture
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग बढ़ रहा है। आधुनिक कृषि प्लास्टिक पर बहुत ज्यादा निर्भर है। फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। हर साल करीब 1.25 करोड़ टन प्लास्टिक कृषि क्षेत्र में खप जाती है, लेकिन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभाव भी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


वियना विश्वविद्यालय के शोधकर्ता थिलो हॉफमैन के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने एक नया अध्ययन किया है, जिसमें कृषि क्षेत्र में उपयोग हो रहे प्लास्टिक के फायदे और नुकसान पर प्रकाश डाला गया है। 

इस अध्ययन में बताया गया है कि जहां इसके फायदे हैं, वहां नुकसान भी कम नहीं। शोध के अनुसार प्लास्टिक एक तरफ जहां मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं फसलों की पैदावार में गिरावट की वजह भी बन रही है। हमारी खाद्य शृंखला में मिलते इसके हानिकारक घटक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाद्य शृंखला में प्रवेश कर रहे माइक्रोप्लास्टिक
देखा जाए तो पारंपरिक प्लास्टिक लम्बे समय तक पर्यावरण में बना रहता है और मिट्टी में अपने अंश छोड़ जाता है। इसके महीन कण, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक के नाम से जाना जाता है वह भी बड़ी तेजी से हमारी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर रहे हैं। 

कृषि रसायनों द्वारा संदूषण के कारण कृषि में उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक को पुनर्चक्रित करना कठिन है। इसके अलावा प्लास्टिक के माइक्रोप्लास्टिक्स में बदलने से मिट्टी के स्वास्थ्य, सूक्ष्मजीवों और केंचुओं जैसे लाभकारी जीवों को नुकसान होता है। अध्ययन के नतीजे जर्नल नेचर कम्युनिकेशन अर्थ एंड एनवायरनमेंट में प्रकाशित हुए हैं।

कृषि में 50 फीसदी प्लास्टिक का उपयोग
शोधकर्ताओं के अनुसार यदि कृषि में प्लास्टिक उपयोग के फायदों की बात करें तो प्लास्टिक के बने औजार, उपकरण और सिंचाई के साधन कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में कामयाब रहे हैं। वहीं मौसम की मार, कीटों और खरपतवार से बचने के लिए किसान प्लास्टिक शीट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें