भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर अब 13 अगस्त को सुनवाई होगी। माल्या के वकील के अस्वस्थ होने के कारण मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को यह जानकारी दी गई, जिसके बाद सुनवाई को टाल दिया गया। माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। बांबे हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।