फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दुर्ग में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, छह से 14 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन

Fri, 02 Apr 2021 01:28 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

  • दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से की अपील 
  • कहा- घर में रहे सुरक्षित रहें
  • जगदलपुर का रमैया वार्ड बना कंटेनमेंट 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए दुर्ग प्रशासन ने यहां संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिला कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने इस बाबत आदेश जारी कर कहा है कि दुर्ग में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए छह से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।

विज्ञापन

 


बता दें, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना के मामलों को बढ़ता देख लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया क्योंकि इस फैसले से ही कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में लॉकडाउन लागू हुआ था और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है, ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर ने . पिछली बार की तरह हमने लॉकडाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे.
विज्ञापन


इसके इतर, जगदलपुर में भी कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। ऐसे में जिले के रमैया वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां मेडिकल सेवाएं छोड़कर सभी प्रतिष्ठानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि इस वार्ड में अब तक 72 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने के बाद कलेक्टर रजत बंसल ने वार्ड को कंटेमेंट जोन बनाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें