फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: ‘आम आदमी जरूरत के सामान खरीदने में असमर्थ'; कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र को बताया दोषी

Sat, 20 Jun 2026 11:40 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि आर्थिक कुप्रबंधन के कारण परिवार परेशान हैं। इसके साथ ही महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। 

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को बढ़ती मंहगाई के कारण तेजी से घटती बचत को लेकर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से खरीदारी करने में व्यस्त है। वहीं, आम आदमी जरूरत के सामान खरीदने में असमर्थ है।

'युवाओं में भारी आक्रोश’

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के ‘अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के कारण परिवार तबाह हो रहे हैं। एक्स पोस्ट में खरगे ने कहा, ‘बढ़ती मंहगाई के कारण बचत तेजी से घट रही है। सामर्थ्य की कमी, आकांक्षाओं का टूटना, असमानता, वैश्विक विश्वसनीयता में गिरावट, युवाओं में भारी आक्रोश।’ 

'खुदरा मंहगाई - 16 महीनों में सबसे अधिक'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बोझ तले परिवार तबाह हो रहे हैं!' उन्होंने आगे कहा 'खुदरा मंहगाई - 16 महीनों में सबसे अधिक। खाद्य मुद्रास्फीति - 4.78%, थालियों से टमाटर गायब हो रहे हैं। चिकित्सा मुद्रास्फीति 15% से ऊपर। रुपया गड्ढों में गिर रहा है। विदेशी निवेशक हमसे मुंह मोड़ रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार नहीं, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, 'भाजपा अन्य पार्टियों से सामान खरीदने में व्यस्त है, लेकिन आम आदमी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें