फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय पहल: जयपुर के सप्त शक्ति कमांड ने आंखों के लिए लगाया ये विशेष शिविर, इन लोगों को मिल रहा फायदा

Wed, 26 Feb 2025 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल प्रदान करने के मकसद से भारतीय सेना की एक इकाई ने सराहनीय कदम उठाया है। यह पहल अपने दिग्गजों और उनके परिवारों की भलाई के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
विज्ञापन
जयपुर के सप्त शक्ति कमांड ने आंखों के लिए लगाया विशेष शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान के मिलिट्री अस्पताल में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और सप्त शक्ति कमान की क्षेत्रीय आवा अध्यक्षा बरिंदर जीत कौर के द्वारा मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का उद्घाटन किया गया। इस नेक पहल का उद्देश्य उन लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल प्रदान करना है जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।

विशेष सर्जिकल पर ध्यान केंद्रित

विज्ञापन

आर्मी कमांडर ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर को सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीक़े से लगाया गया है।इसमें प्राथमिक रूप से नेत्र देखभाल और स्वस्थ दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए विशेष सर्जिकल पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर हमारे दिग्गजों और उनके परिवारजनों को बहुत लाभान्वित करेगा।

उन्नत मोतियाबिंद सर्जरी और व्यापक नेत्र जांच
शिविर के दौरान, आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के एक उच्च नेत्र सर्जन और आर एंड आर अस्पताल, दिल्ली के नेत्र विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेषज्ञ नेत्र सर्जनों की टीम 24-28 फरवरी 2025 तक लाभार्थियों को मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी, आंखों की जांच और उपचार करेगी। इस टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल ईशान अग्रवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल रवि चौहान और मेजर अमृता जोशी शामिल हैं। जो लाभार्थियों के लिए उन्नत मोतियाबिंद सर्जरी और व्यापक नेत्र जांच करेंगे।

भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता

विज्ञापन

चार दिनों की अवधि में टीम 300 से अधिक मोतियाबिंद सर्जरी तथा दिग्गजों एवं उनके परिवारों के लिए पूरी तरह से आंखों की जांच करेगी और समग्र नेत्र देखभाल सुनिश्चित करने के लिए चश्मे और आवश्यक दवाएं वितरित करेगी। यह पहल अपने दिग्गजों और उनके परिवारों की भलाई के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जो उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए देखभाल, सम्मान और कृतज्ञता के लोकाचार को मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें