फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: चीन-पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा बलों की लड़ाकू क्षमता की होगी समीक्षा, शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन

Sat, 14 Oct 2023 11:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की अध्यक्षता में होने वाले कमांडरों के सम्मेलन में चल रही सुधार प्रक्रिया समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्तूबर को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और बल की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के तरीकों की व्यापक समीक्षा करेंगे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की अध्यक्षता में होने वाले कमांडरों के सम्मेलन में चल रही सुधार प्रक्रिया समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्तूबर को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सेना की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी उन लोगों में हैं जो सेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद भी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने’ विषय पर व्याख्यान देंगे। सेना ने कहा, शीर्ष नेतृत्व भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा वर्तमान व उभरते सुरक्षा परिदृश्यों पर विचार-मंथन करेगा। वे चल रही परिवर्तन प्रक्रिया की समीक्षा, प्रशिक्षण मामलों, मानव संसाधन प्रबंधन पहलुओं और सेवारत कर्मियों और दिग्गजों को प्रभावित करने वाले मुद्दों सहित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करेंगे। सेना कमांडरों का सम्मेलन, अपने व्यापक दायरे के साथ, यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय सेना प्रगतिशील, दूरदर्शी और भविष्य के लिए तैयार रहे। सम्मेलन के पले दिन विचार-विमर्श हाइब्रिड मोड में होगा जबकि सम्मेलन का बाकी हिस्सा भौतिक प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें