सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने पांच न्यायाधीशों को राजस्थान, केरल, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस रवींद्र भट को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस विक्रम नाथ को आंध्र प्रदेश का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है।
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एनवी रमण की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा लिए गए इस निर्णय में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज एके मित्तल को मेघालय हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस एएस ओका को कर्नाटक हाईकोर्ट और केरल हाईकोर्ट के जज जस्टिस पीआर रामचंद्रन मेनन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता मे आठ अप्रैल को कॉलेजियम की बैठक हुयी जिसमे न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एन वी रमण शामिल थे।