फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद छत से फेंका, सड़क पर पड़ी थी बेहोश 

विज्ञापन
कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : self
विज्ञापन

गुजरात के सूरत शहर में 18 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद उसे पार्ले प्वाइंट स्थित एक इमारत की छत से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता पार्ले प्वांइट क्षेत्र की सड़क पर बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। यह घटना बुधवार रात की है और पार्ले प्वांइट चार से पांच मंजिला आवासीय इमारत से घिरा है।


पुलिस उपायुक्त (जोन तीन) विधि चौधरी ने बताया, 'किसी ने नियंत्रण कक्ष में लड़की के बारे में पुलिस को सूचना दी कि वह पार्ले प्वांइट क्षेत्र में अचेत पड़ी हुई है। पीड़िता घायल थी और उसके शरीर से खून बह रहा था तो उसे पहले अस्पताल में भर्ती किया गया।'
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म होने और उसे इस क्षेत्र की एक इमारत की छत से फेंके जाने का पता लगा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम में सूरत पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

लिम्बायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक टेम्पो चालक की बेटी है और वह बुधवार सुबह में गोदादारा क्षेत्र स्थित अपने घर से शहर के वेसु क्षेत्र में स्थित कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन जब शाम तक भी घर नहीं लौटी और फोन करने पर भी उसकी ओर से जवाब नहीं मिलने तो पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें